रामपुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘युवा स्वयंसेवक संवाद’ कार्यक्रम में युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को देश के विकास के लिए अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और क्षमता का सकारात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उरई जिले के जिला कार्यवाह गौतम जी नें कहा कि युवा राष्ट्र की धरोहर हैं, देश के भविष्य को मजबूत बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि युवाओं को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश के विकास में योगदान देने के लिए तैयार रहना चाहिए।

युवा संवाद के दौरान युवाओं ने राष्ट्र, समाज, संस्कृति और भविष्य की चुनौतियों से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए। कार्यक्रम में युवाओं से समाजहित में सक्रिय होकर सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बनने का आह्वान किया गया।

इस कार्यक्रम में बौद्धिक के साथ-साथ शारीरिक कार्यक्रम भी हुए जिसमें सभी युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम के अंतिम चरण में जिज्ञासा समाधान का भी कार्यक्रम रखा गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महोदय के सामने सभी युवाओं ने अपने-अपने प्रश्न रखें जिसका उत्तर मुख्य वक्ता गौतम जी ने दिया

कार्यक्रम में खण्ड संघचालक रामचंद्र जी, खण्ड कार्यवाह मानवेंद्र जी,खण्ड सह कार्यवाह नितिन जी, खण्ड विस्तारक दिग्विजय सहित कार्यकर्ता एवं युवा उपस्थित रहे.

Leave a comment