बांदा। रामलीला मैदान में आयोजित लोधी लोधा लोध महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। अधिवेशन में उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन मंत्री श्री धर्मपाल सिंह मुख्य अतिथि रहे। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एटा सदर विधायक विपिन कुमार डेविड ने भी विशाल जनसमूह को संबोधित कर समाज के लोगों का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम में हमीरपुर के किसान नेता प्रीतम सिंह की भी प्रमुख उपस्थिति रही। उन्होंने समाज और किसानों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी।
अधिवेशन के संयोजक रामलखन राजपूत एडवोकेट रहे, जबकि कार्यक्रम का संचालन दीनदयाल ने किया। आयोजन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भागीदारी की।






Leave a comment