पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया, घटना की जांच शुरू
कुठौंद-उरई। जालौन क्षेत्र के मदारीपुर गांव में गुरुवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिलने से गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। प्रतिमा का दाहिना हाथ टूटा हुआ मिला।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर ग्रामीणों से भी जानकारी ली। घटना के बाद गांव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
पुलिस द्वारा प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने के कारणों और इसमें शामिल लोगों की पहचान के संबंध में जांच की जा रही है। फिलहाल घटना को लेकर किसी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई या आरोपियों की पहचान की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।




Leave a comment