कोंच पुलिस ने चोरी का मोबाइल, नकदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की
कोंच, जालौन। कोंच कोतवाली पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया सैमसंग एफ-17 मोबाइल, जियो की सिम, 250 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 24 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पहाड़गांव-पंछू मार्ग पर ग्राम दाढ़ी के आगे नहर पुलिया के पास घेराबंदी की गई। इस दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन तिवारी (21) पुत्र भूरे तिवारी, सोनू तिवारी (29) पुत्र उत्तम तिवारी और हर्ष वर्मा उर्फ बेटू (19) पुत्र श्यामबाबू वर्मा के रूप में हुई है। तीनों कोंच के गोखले नगर के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया गया काले रंग का सैमसंग एफ-17 मोबाइल फोन, जियो की सिम और 250 रुपये नकद बरामद किए। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संख्या यूपी92एवी1406 भी बरामद की गई।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शुभम सिंह परमार, हेड कांस्टेबल 196 अवनीश कुमार, कांस्टेबल 1171 सोनू डागुर और कांस्टेबल 666 अंशुल यादव शामिल रहे।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 202/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 317(2) में कार्रवाई की। तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।




Leave a comment