उरई, 1 अक्टूबर। जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राजेश कुमार ने प्रवर्तन दल के साथ मेडिकल कॉलेज उरई में एंबुलेंस वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया।
जांच के दौरान एक एंबुलेंस का प्रदूषण प्रमाणपत्र वैध नहीं मिला। इस पर वाहन का चालान किया गया। वहीं दो एंबुलेंस चालकों द्वारा वाहन का पंजीयन प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने पर दोनों वाहनों को निरुद्ध कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।
परिवहन विभाग की कार्रवाई के दौरान एंबुलेंस के आवश्यक दस्तावेजों और वैधता की जांच की गई।







Leave a comment