अर्दली रूम में सुनीं पुलिसकर्मियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश
उरई (जालौन)। पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने शुक्रवार को पुलिस लाइन उरई में आयोजित परेड की सलामी लेकर उसका निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को उच्चस्तरीय अनुशासन, उत्तम टर्नआउट और शारीरिक फिटनेस बनाए रखने के निर्देश दिए।
परेड के उपरांत एसपी ने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं, बैरकों और मेस का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा मेस में पुलिसकर्मियों को गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद आयोजित अर्दली रूम में पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन/कालपी राजेश कमल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।







Leave a Reply