निर्माण की गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर, लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी

उरई, 14 नवंबर। अपर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. ईशान सोनी ने शनिवार को कोतवाली उरई में चल रहे निर्माण कार्यों का मौका मुआयना कर उनकी प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण में इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता परखी और संबंधित अधिकारियों तथा ठेकेदार को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।

डॉ. ईशान सोनी ने निर्माण कार्यों की प्रगति का अवलोकन करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। निर्माण में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का ही प्रयोग किया जाए और सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे कराए जाएं।

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और मानकों से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। इसके साथ ही उन्होंने कोतवाली परिसर की साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उरई सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply