21orai02सिरसा कलार-उरई। पुलिस लाइन से स्थानान्तरित होकर आये सतेंद्र सिंह राठौर ने चुनौतीपूर्ण सिरसा कलार थाने की बागडोर संभाल ली है। आते ही उन्होंने क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ जबर्दस्त मुहिम का ऐलान कर दिया है। सत्येंद्र सिंह राठौर ने साफ कहा है कि अपराधियों को वे बख्शेगें नही लेकिन शांति प्रिय और शरीफ नागरिकों को न केवल पूरी तरह अभय प्राप्त रहेगा बल्कि उन्हें पुलिस सम्मान और सुरक्षा दिलाने में कोई कसर नही छोड़ेगी।
सतेंद्र सिंह राठौर की गिनती अनुभवी पुलिस इंस्पेक्टरों में होती है। जिले में वे सदर कोतवाली उरई और जालौन कोतवाली का चार्ज सफलता पूर्वक संभाल चुके हैं। पूर्व थानाध्यक्ष रजनीश कटियार पर न्यामतपुर में हुए हमले के बाद क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति डगमगा गई थी। जिसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक को तेज-तर्रार प्रभारी यहां भेजने की जरूरत महसूस हुई फलस्वरूप सतेंद्र सिंह राठौर पर उन्होंने भरोसा दिखाया।
सतेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि वे पुलिस अधीक्षक के भरोसे पर खुद को खरा साबित करेंगे और उनके दिशा निर्देशन में क्षेत्र को अपराध विहीन बनाने में कोई कसर नही छोड़ेगें।

Leave a comment