25orai14 25orai13

उरई। क्रिसमस डे पर ईसा मसीह का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ बीसीएच मिशन स्कूल, उरई के सभागार में मनाया गया। स्कूली बच्चों एवं उपस्थित लोगों को ईसा मसीह का संदेश देते हुए बीसीएच मिशन स्कूल की प्रबन्धिका किरन के मसीह ने कहा कि ईसा का मूल संदेश प्रेम का संदेश था। ईसा ने अपने शिष्यों को जो महान संदेश दिया उसको दो आज्ञाओं में समेट सकते हैं। परमात्मा को पूर्ण हृदय से पूर्ण आत्मा से और पूरे मन से प्रेम करें। ईसा मसीह का जन्म पवित्र आत्मा के द्वारा परमेश्वर की कृपा से हुआ था। प्रभु की आत्मा से जीवित प्राणी थे। उन्होंने बताया कि दूसरों के पाप अपने सिर पर लेकर उन पापियों के पापों को क्षमा करवाया ताकि सब लोगों में प्रेम का संदेश फैले, जिस तरह ईसा ने दूसरे के पापों को अपने सिर लेकर क्षमा किया था उसी प्रकार दूसरों को प्रेम कर उनके पापों को हमको भी क्षमा करना चाहिये। अगर हमको कोई बुरा कहता है तो उसका जवाब हमें प्रेम से देना चाहिये। संसार में रहकर उन्होंने दीन दुखियों की सहायता की और उन्हीं के आशीर्वाद से हम सब सुखी हैं।
प्रबन्धिका किरन मसीह ने इस अवसर पर समस्त स्कूली बच्चों को गिफ्ट भेंट किये एवं कपड़े आदि दिये। सभी बच्चों से कहा कि आप देश का भविष्य हैं एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बीसीएच मिशन स्कूल के अध्यक्ष आईटी मसीह ने कहा कि आज हम सबको ईसा मसीह के बताये रास्ते पर चलना चाहिये। उन्होंने बच्चों एवं स्कूली स्टाफ को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सबको प्यार से रहना चाहिये और ईसा को संदेश कि दूसरों की बुराई न करें, यदि प्रेम नहीं है तो अभी हम प्रभु से काफी दूर हैं। बुराई से बचें जिस तरह से उन्होंने दूसरों को पापों से छुटकारा दिलवाने के लिये खुद सूली को उन्होंने गले लगाया था। उनकी प्रेरणा से हमको सीख लेना चाहिये। उपस्थित प्रमुख लोगों में अरीना दलाल, रक्षा चतुर्वेदी, श्रीमती सिरिन, रोजलाईन, शालिनी जेकब, बीनू, शोभा, बेबी, रश्मि, रसीद चच्चा, रोबिन रंजीत सिंह, रिना, मीनू, राजेश, निशा, सुनीता, विनीता जोसफ, डेन्जान एन्थानी, रीता जोसफ आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Recent posts