cropped-12065564_1515048802143994_20145587447710710_n.jpgउरई। भारतीय जनता पार्टी के नेता सोनपाल शर्मा भदेख हाल निवास नया पाठकपुरा उरई ने भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष के चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है।
भाजपा के संगठन महामंत्री बंसल जी, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश चुनाव अधिकारी महेन्द्र नाथ पांडेय को भेजे पत्र में आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी जनपद जालौन के जिला अध्यक्ष का नामांकन चुनाव अधिकारी ब्रजेन्द्र राय द्वारा गुटीय आधार पर कराया जा रहा है। जिला समन्वय समिति, पूर्व जिलाध्यक्षों, पूर्व और वर्तमान जनप्रतिनिधियों से परामर्श नही किया गया। 2017 के विजय लक्ष्य के लिए संगठन हित में किसी भी पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग के व्यक्तियों को जानबूझकर नामांकन करने से वंचित कर दिया गया। सोची-समझी साजिश के तहत मंडल अध्यक्षों को गुटों में बांट दिया गया। इसका खामियाजा भाजपा को मिशन 2017 में उठाना पड़ सकता है। जिस तरह से सपा और बसपा व कांग्रेस के लोगों ने भाजपा के जिलाध्यक्ष बनाने में दिलचस्पी दिखाई वह अच्छी बात नही है क्योंकि एक प्रत्याशी के पक्ष में तीनों दलों के नेता दिखाई दिये थे। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष का चुनाव निष्पक्ष तरीके से कराने की मांग की है।

Leave a comment

Recent posts