कुठौंद-उरई। ट्रक द्वारा कुचल दिये जाने से पत्नी को बैठाकर जा रहे बाइक सवार अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला जिसे बाद में पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
ग्राम अभैदेपुर निवासी राजपाल सिंह (50वर्ष) बाइक की सर्विस कराने के लिए कुठौंद आ रहे थे। पुलिस चैकिंग में परेशान होने से बचने के लिए उन्होंने अपनी पत्नी पुष्पा देवी को भी बाइक पर साथ बिठा रखा था। बगियापुर के पास ट्रक संख्या यूपी 92 टी 5656 गुजरा। स्पीड बेइंतहा होने के कारण चालक ट्रक पर काबू नही रख सका और वह टक्कर मारता हुआ राजपाल सिंह के ऊपर से गुजर गया। राजपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी पुष्पा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।







Leave a comment