05orai02उरई। बहुजन समाज पार्टी आगामी 15 जनवरी को पार्टी सुप्रीमों मायावती का जन्मदिन जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनायेगी। इसकी तैयारियां जोरशोर से की गई हैं। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए माधौगढ़ के विधायक संतराम कुशवाहा के आवास पर जोनल काॅर्डिनेटर तिलक चंद्र अहिरवार के मुख्यातिथ्य में बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शिरोमणि, संचालन जिला महासचिव उदयवीर सिंह दोहरे ने किया।
तिलक चंद्र अहिरवार ने अलग-अलग क्षेत्र के जिम्मेदार कार्यकर्ताओं से जानकारी लेने के बाद कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अपने साथियों के साथ टाउनहाॅल मैदान में होने वाली सभा में बढ़चढ़ कर भागीदारी करें। उन्होंने कहा कि विधानसभा स्तरीय पदाधिकारियों को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे पूरा करते हुए वे कार्यकर्ताओं के लिए बसों, ट्रेक्टर, चार पहिया वाहन व बाइकें पर्याप्त संख्या में कार्यकर्ताओं के लिए उपलब्ध रखें। बैठक में संजय गौतम मंडल काॅर्डिनेटर, सचिन पलरा मंडल काॅर्डिनेटर, मूलशरण कुशवाहा, रविंद्र सिंह राजावत, बब्बू भदौरिया, शीलू गौतम, बृजेश प्रजापति, अलताफ खान, रामकुमार गुप्ता, आत्माराम फौजी, जगजीवन राम, बृजेश जाटव, मोहन लाल गौतम, हीरालाल चैधरी, श्याम सुंदर शर्मा, कल्लू सोनकिया, रविंद्र सिंह मुन्ना, सुखराम पाल, राजीव पटेल, अनूप शुक्ला, धीरेद्र कुशवाहा, विकास दोहरे, मनीष आनंद, धीरज पहारिया, ओमप्रकाश बाबा, सुशील द्विवेदी, दीपू द्विवेदी, दिनेश कुमार सौनकिया, अरविंद भास्कर, रंजीत सिंह गुर्जर, कोमल फौजी, होरीलाल, सरदार दोहरे, रविंद्र रगौली, धर्मेंद्र पाल, परशुराम प्रधान, मुन्ना मार्शल, नदीम खान, जावेद अख्तर, श्याम कुशवाहा, दुष्यंत, राजेश जाटव, मनमोहन जाटव, माता प्रसाद, एनुल हसन, सुरेश तिवारी और शाकिर हसन आदि मौजूद थे।

Leave a comment

Recent posts