उरई। विकास भवन स्थित ग्राम विकास अधिकारी संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में संघ की कार्यकारिणी के नये पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रामप्रसाद श्रीवास्तव, एडीओ हरगोविन्द दयाल श्रीवास्तव व लोकनाथ राजपूत की उपस्थिति में निर्वाचन अधिकारी नरेश चन्द्र द्विवेदी ने सामंजस्य की भावना के साथ सभी पदों के लिये सर्वसम्मति बनाने में कामयाबी हासिल की।
बाद में उन्होंने नये पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए बताया कि इसमें पुष्पेन्द्र नाथ त्रिपाठी को संरक्षक के रूप में मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिये चुना गया है जबकि अध्यक्ष का दायित्व मनोज कुमार गुप्ता को सौंपा गया है। राम बिहारी वर्मा मंत्री, नौशाद अली संयुक्त मंत्री, अश्विनी गुबरेले संगठन मंत्री और सतीश चन्द्र वर्मा जिला प्रवक्ता बनाये गये।
नौशाद अली को संयुक्त मंत्री, रमेश उदैनिया प्रान्तीय प्रतिनिधि, मेहरबान सिंह कोषाध्यक्ष, प्रवीण रत्नम आडीटर और रामबरन सिंह प्रचार मंत्री के बतौर नवाजे गये। घोषणा के बाद सभी पदाधिकारियों को अतिथियों ने बधाई दी और सफलता पूर्वक दायित्व निर्वाह करने की उनके प्रति शुभकामना की।






Leave a comment