सरस्वती विद्या मंदिर में मेधावियों को मिला सम्मान
12orai17कोंच-उरई। मंगलवार को विवेकानंद जयंती पर विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किये गये। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जहां शैक्षणिक और क्रीड़ात्मक गतिविधियों में सफल रहे छात्रों को पुरस्कृत किया गया, वहीं सेठ बद्रीप्रसाद स्मृति महाविद्यालय में गोष्ठी के माध्यम से युवाओं को स्वामी जी के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही गई।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सादे समारोह के दौरान मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक प्रोफेसर वीरेन्द्रसिंह ने छात्रों को पुरस्कृत करते हुये कहा कि स्वामी विवेकानंद ने बहुत ही छोटी सी उम्र में सांसारिक और आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति कर दुनिया को भारतीय सांस्कृतिक विरासत से अवगत करा दिया था जिसके चलते वे आज युवाओं के प्रेरणास्रोत के रूप में जाने जाते हैं। मुख्य वक्ता कमलेश चोपड़ा ने कहा कि आज जब युवा दिग्भ्रमित है तब स्वामी विवेकानंद और भी प्रासंगिक हो जाते हैं। सर्वाचरण वाजपेयी, श्रीकांत गुप्ता, सरनामसिंह गुर्जर, प्रधानाचार्य चंद्रप्रकाश निरंजन आदि ने भी स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुये उनके विचारों को अंगीकार करने की जरूरत बताई। संचालन राजेन्द्र दुवे ने किया। बाल वर्ग, किशोर वर्ग और तरूण वर्ग में संपन्न कराई गई प्रतियोगिताओं के लिये विकास पांचाल, कुलदीप पटेल, रेखासिंह, प्रांजल पटेल, प्रतीक द्विवेदी, विवेक कुशवाहा, निखिल गुप्ता, जितेन्द्रकुमार, नमन शर्मा, सुमित कौशिक, मृदुलकुमार, सौरभ पटसारिया, केतन पटेल आदि को पुरस्कार मिले। इस दौरान रघुवरशरण, जगदीश, अवधकिशोर, योगेन्द्रप्रताप, धीरज, रामचंद्र, महेश, शिवकुमार, शिवराम, भानु मिश्रा, शत्रुघ्न, त्रिभुवन, दिलीप, सुंदरसिंह, अवधनरेश, अश्विनी, राकेश, विनोद, शेखअली, रोहित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
सेठ बद्रीप्रसाद स्मृति महाविद्यालय में विवेकानंद जयंती पर कॉलेज के डायरेक्टर आशुतोष हूंका की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मनुष्य को हमेशा अपने लक्ष्य की ओर ध्यान देना चाहिये तभी उसे अभीष्ट की प्राप्ति हो सकेगी। विवेकानंद में एकाग्रता और लगन कूट कूट कर भरे थे जो युग परिवर्तन के लिये पर्याप्त गुण हैं। कन्हैया नीखर, धर्मेन्द्र निरंजन, ब्रजेन्द्रसिंह, रागिनी निरंजन, गौरव श्रीवास्तव, जय पटेल, विनीत खरे, दिनेश अग्रवाल, विवेक श्रीवास्तव, कदीम सिद्दीकी, धीरज बुधौलिया, गोपाल शर्मा, रिंकू बाबूजी, कुलदीप, प्रीति, राखी, ज्योति, जूली, आयुषी, धीरज, सुनील, रोहितराम, संजीवकुमार, दीपक, कृष्णकुमार, पुष्पेन्द्र, रोशनी, प्रिया आदि मौजूद रहे। सूरज ज्ञान महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद वक्ताओं ने अपने विचार रखे। प्राचार्य केके सोनी, अनुरूद्ध मिश्रा, राहित राठौर आदि मौजूद रहे।

Leave a comment