08orai07उरई। दयानंद वैदिक महाविद्यालय उरई के छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय परिसर में अशुद्ध जल से मुक्ति दिलाने एवं शुद्ध जल उपलब्ध कराने हेतु छात्र नेता अभिषेक पाठक ‘हैप्पी इमिलिया’ द्वारा पिछले कई दिनों से चलाए जा रहे छात्र समस्या मुक्ति आंदोलन में काॅलेज के छात्र-छात्राओं का दिन-प्रतिदिन व्यापक समर्थन मिलने एवं आंदोलन में गति आने की परिस्थिति को भांपते हुए काॅलेज प्रबंधन तंत्र ने उनकी महाविद्यालय परिसर में आरओ प्लांट की मांग को स्वीकार करते हुए महाविद्यालय परिसर में लगवा दिया है।
इस मौके पर आंदोलनकारी छात्र नेता अभिषेक पाठक ‘हैप्पी इमलिया’ ने खुशी व्यक्त करते हुए ‘छात्र समस्या मुक्ति आंदोलन’ को समर्थन देने वाले काॅलेज के सभी छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आंदोलन की सफलता का श्रेय महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को जाता है। उन्होंने कहा कि हमें इसी तरह महाविद्यालय की अन्य समस्याओं से मुक्ति पाना है और हम आगे भी छात्रों की समस्याओं को उठाते रहेंगे और जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी करेेंगे। हमें अपनी छात्र एकता एवं एकजुटता को जिंदा रखना है और छात्र-छात्राओं से जुड़े हर मुददे पर हर संभव प्रयास करना है और हम ये जारी रखेंगे।
अगर आज हम सफल हुए है तो यह इसी छात्र शक्ति का ही परिणाम है। आंदोलन की सफलता में आप सभी भागीदार हैं। यह सफलता इस बात का जीता-जागता उदाहरण है कि कोई भी समस्या बड़ी नही होती जरूरी है तो बस एक सकारात्मक नजरिये और वैचारिक दृढ़ता की। ऐसी भावना से काम करते हुए हम किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।
अंत में दयानंद वैदिक महाविद्यालय के प्रबंध तंत्र एवं प्राचार्य डाॅ. तारेश भाटिया जी एवं काॅलेज के सभी गुरुजनों को धन्यवाद दिया। इसके साथ ही मीडिया के सभी जिम्मेदार व्यक्तियों को धन्यवाद जिन्होंने आंदोलन की हर खबर को पर्याप्त रूप से प्रसारित एवं प्रचारित करके इस आंदोलन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस मौके पर शिवम तिवारी, दीपक यादव, वैभव निरंजन, सुबोध, विपुल, संकल्प तिवारी, पवन, उमाशंकर प्रजापति, राजेंद्र राजपूत, मलखान सिंह यादव, शैलेंद्र सिंह, सुग्रीव कुमार, सौम्या, मुकुल, पारुल, आकांक्षा, उपासना, दीक्षा आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a comment