उरई। कस्बा रामपुरा में बैंक से रुपये निकाल कर बाजार में मोमोस खा रहे युवक के साथ 62 हजार रुपये की टप्पेबाजी हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
मंगलवार को धूता निवासी अनिरुद्ध कुशवाहा पुत्र शिवराम कुशवाहा माधौगढ़ स्थित स्टेट बैंक की शाखा से अपने खाते से 62 हजार रुपया निकाल कर लाया था। रामपुरा में वह इलाहाबाद बैंक के सामने एक ठिलिया पर मोमोस खाने लगा। इसी दौरान किसी टप्पेबाज ने उसकी बाइक पर टंगे बैग से पूरे रुपये निकाल लिये। अनिरुद्ध गांव में दूध डेयरी चलाता है। उसका भुगतान देने के लिए ही वह रुपये निकाल कर जा रहा था।





Leave a Reply