उरई। कोतवाली क्षेत्र के बम्हौरी गांव में बीती रात एक घर में घात लगाकर अज्ञात चोर तीन लाख रुपये के जेवर और सात हजार रुपये नगद उठा ले गये।
पिछली रात ग्राम बम्हौरी में रमेश श्रीवास के घर दाखिल होकर अज्ञात चोरों ने उनके यहां बहुमूल्य जेवरातों व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह सामान फैला देखने के बाद घर के लोगों को चोरी का पता चला। वीआईपी गांव होने की वजह से खबर मिलते ही पुलिस भी आनन-फानन में गांव पहुंच गई। कुछ प्रत्यक्ष दर्शियों ने रात में संदिग्ध लोगों को गांव में देखा था। पुलिस ने उनसे जानकारी ली है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर संख्या में लगभग आधा दर्जन रहे होंगे। प्रभारी निरीक्षक आलोक सक्सेना ने बताया कि चोरों का पता लगाने के लिए छानबीन की जा रही है। कुछ संदिग्ध इस मामले में चिन्हित किये गये हैं।





Leave a Reply