Milky_way_broken_European (1)उरई। आटा थाना क्षेत्र के गुरू के इटौरा गांव में खेत पर जा रहे अधेड़ की नीचे तक झूलते हाईटेंशन लाइन का तार छू जाने से करंट लग जाने के कारण मौत हो गई।
उक्त ग्राम निवासी बाबू सिंह अहिरवार (45वर्ष) आज सुबह जब अपने खेत की ओर जा रहा था। तभी ट्रांसफार्मर के पास नीचे तक लटकी हाईटेंशन लाइन उसके लिए काल बन गई। असावधानी में वह तार नही देख पाया जिससे लाइन उसको छू गई। तेज करंट के कारण उसकी झुलस कर मौके पर ही मौत हो गई। खबर मिलने के बाद पुलिस ने पंचनामा भर शव अपने कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Leave a Reply