उरई। जिला अस्पताल में पांच दिन पहले जली हालत में उपचार के लिए दाखिल कराई गई किशोरी ने आज दम तोड़ दिया। पुलिस ने अस्पताल से सूचना आने के बाद शव अपने कब्जे में करके पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
कालपी कोतवाली क्षेत्र के बरखेरा गांव में मुहब्बत अली की पुत्री गुलनाज (15वर्ष) पांच दिन पहले स्टोव पर खाना बनाते समय आग लग जाने से बुरी तरह जल गई थी। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था। लेकिन काफी उपचार के बावजूद आज उसकी मौत हो गई।





Leave a Reply