कोंच-उरई। आज कस्बे के मुख्य राजमार्ग पर एक बाईक सवार की बाईक ब्रेकर पर ऐसी उछली कि उछल कर गिरे सवार की मौत ही हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक आज शाम चार बजे कस्बे के मोहल्ला पटेलनगर निवासी विशाल (32) पुत्र स्व. रमेश अग्रवाल अपनी डिस्कवर बाईक से मारकंडेयश्वर तिराहे की तरफ से अपनी रोडवेज स्टैंड के पास स्थित दुकान की ओर आ रहा था तभी बताते हैं कि क्रय विक्रय सोसाइटी के पास उसकी बाईक ब्रेकर पर उछाल मार गई और वह नीचे आ गिरा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यहां एक निजी नर्सिंग होम में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घर में युवक की मौत से रोना पीटना मचा है। मृतक के दो बच्चे हैं।







Leave a Reply