27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। थाना कुठौंद अंतर्गत ऐकों में दबिश के दौरान वांछित को गोली लगने के चर्चित मामले में आरोपी का आम्र्स एक्ट के तहत चालान कर दिया गया है।
पुलिस के गले की हडडी बने उक्त मामले में आखिरकार कुठौंद थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन ने मुठभेड़ का मुकदमा लिखने की बजाय मदारीपुर निवासी रोहित तिवारी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस व एक खोखा की बरामदगी दर्शाकर आम्र्स एक्ट में उसका चालान कर दिया है।
उधर आटा पुलिस ने हमीरपुर जिले के थाना ललपुरा अंतर्गत सोहरापुर ग्राम निवासी राहुल उर्फ बउआ अहिरवार को 315 बोर का तंमचा बरामद कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply