उरई। तहसील परिसर में लेखपाल के साथ हुई झूमाझटकी के मामले में माधौगढ़ पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा कायम कर लिया है।
माधौगढ़ तहसील परिसर में गत् दिनों लेखपाल पंचम लाल के साथ कहासुनी होने के बाद दीपू निवासी मीगनी और उसके साथी सतेंद्र ने हाथापाई कर दी थी। जिस पर पंचम लाल ने दोनों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, जान से मारने की धमकी देने और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का मुकदमा दर्ज करा दिया है।







Leave a Reply