27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। हाइवे पर बड़ागांव के निकट हुए ट्रक और अल्टो कार की टक्कर के हादसे में मृत राममोहन के भाई दिनेश द्विवेदी निवासी ग्राम जमाल थाना रसूलाबाद जिला कानपुर देहात ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया है।
दिनेश द्विवेदी ने आरोप लगाया कि दुर्घटना कारित करने वाले ट्रक नं. यूपी 53 बीटी 7515 के चालक ने अपनी गाड़ी लापरवाही से चलाते हुए उसके भाई राममोहन की अल्टो कार यूपी 75 डब्लू 4394 में टक्कर मार दी। जिससे वह मौके पर ही चल बसे। कोतवाली पुलिस ने 279, 337, 338, 304 ए और 427 आईपीसी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह कर रहे हैं।

Leave a Reply