27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। मोहल्ला राजेंद्र नगर में एक दुकान का शटर उठाकर अज्ञात चोर हजारों रुपये का सामान पार कर ले गये।
करमेर रोड निवासी नवीन कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि उनकी राजेंद्र नगर में बैटरी इनवर्टर की दुकान है। बीती रात अज्ञात चोर दुकान का शटर उठाकर अंदर दाखिल हो गये और चार इनवर्टर व कई बैटरियां उठा ले गये। लगभग एक लाख रुपये का नुकसान इसमें उनका हुआ है। कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच उप निरीक्षक अरुण कुमार तिवारी द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply