27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। महिला फैडरेशन की अध्यक्ष पर शराब ठेका हटवाने की मांग को लेकर आंदोलन चलाने की वजह से शराब के नशे में धुत अराजक तत्वों ने हमला करने की कोशिश की। मोहल्ले के लोगों के आ जाने पर वे लोग भाग निकले। फैडरेशन से जुड़ी कार्यकत्रियों ने आज प्रदर्शन करते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
महिला फैडरेशन की अध्यक्ष गीता चैधरी मोहल्ला रामनगर में ईदगाह के पीछे दलित बस्ती में रहती हैं। इस बस्ती में रहने वाली महिलाओं को यहां खुला देशी शराब का ठेका काफी समय से रास नही आ रहा। महिला फैडरेशन ने उनके आक्रोश को आवाज देते हुए कई बार प्रदर्शन करके ठेका हटाने के लिए अधिकारियों को ज्ञापन दिये। इस वजह से अराजक तत्व उनसे नाराज थे। उनका आरोप है कि 15 फरवरी को शाम साढ़े सात बजे जब वे राजमंदिर से एक विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रही थी राजकुमार पुत्र शिवशंकर और उसके साथियों ने उन्हें घेर लिया। वे सभी लोग शराब के नशे में धुत थे। उन लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की और मारने दौड़े। इसी बीच उनके चिल्ला पड़ने से मोहल्ले के लोग दौड़ पड़े जिससे वे भाग गये। बाद में उन्होंने डिप्टीगंज चैकी इंचार्ज को घटना के बारे में अवगत कराया। पर उन्होंने अभी तक कोई कार्रवाई नही की है। महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर राजकुमार और उसके साथियों की धरपकड़ कर उन्हें जेल न भेजा गया तो महिला फैडरेशन द्वारा आंदोलन छेड़ दिया जायेगा।
गीता चैधरी के अलावा ममता पाल, ऊषा किरन कुशवाहा, सोनकली वर्मा, काॅ. रानी, काॅ. विमला, लल्ला बेटी, गीता, जानकी, किशोरी, अवधा और काॅ. रक्षा अवस्थी आदि भी ज्ञापन देने वालों में शामिल थीं।

Leave a Reply