उरई। कोंच रोड पर सर्वदलीय बैठक जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी के मामले में आयोजित हुई जिसमें कन्हैया पर लगाये गये आरोपों को झूठा करार दिया गया और इसमें आरएसएस विद्यार्थी परिषद व विश्व हिंदू परिषद की साजिश का आरोप लगाया गया। बाद में उपस्थित नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन भी जिलाधिकारी को दिया।
उपस्थित नेताओं ने सबसे पहले तो 9 फरवरी को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में असामाजिक तत्व द्वारा देश विरोधी नारे लगाने की निंदा की गई और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। इसके बाद जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैंया कुमार की देश द्रोह के मामले में चर्चा की गई। इसमें वक्ता बेहद नाराज दिखे। उनका कहना था कि तमाम टीवी चैनलों के फुटेज के आधार पर यह बात प्रकाश मे आ चुकी है कि कन्हैया कुमार ने कोई देश विरोधी नारा लगाया और न ही बयान दिया। चूंकि कन्हैया कुमार ने छात्र संघ चुनाव में विद्यार्थी परिषद को करारी शिकस्त दी थी जिसकी वजह से पूरी केसरिया ब्रिगेड बौखलाई हुई थी। इसलिए कन्हैया कुमार के ऊपर झूठा मुकदमा थोपकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। 20 फरवरी को इस मुददे पर शाम के 4 बजे गांधी चबूतरे पर आम सभा करके लोगों को वस्तुःस्थिति की जानकारी दी जायेगी और जरूरत पड़ी तो आंदोलन छेड़ा जायेगा।
बैठक में लाल सिंह चैहान, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रेहान सिददीकी, माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिला महासचिव कमलाकांत वर्मा, जदयू के अध्यक्ष संतोष कुमार राजपूत, हरीशंकर याज्ञिक, विनय, कैलाश, नूर अफसर टिल्लू, विजय सिंह राठौर, सत्यपाल शर्मा, जमुना दास बौद्ध, काॅ. प्रभुदयाल आदि उपस्थित थे। बाद में इन नेताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर राष्ट्रपति से मांग की कि वे दिल्ली के पटियाला हाऊस कोर्ट में कानून की धज्जियां उड़ाने वाले काले कोटधारी अराजक तत्वों और उनका संरक्षण करने वाले पुलिस कमिश्नर वीएस वस्सी के खिलाफ कार्रवाई करें।







Leave a Reply