0 चैराहों के सीसीटीवी कैमरे सुधरवाये जायेंगे
0 सभ्रांत नागरिकों को जारी किये जायेंगे पुलिस मित्र कार्ड
0 लोगों से दिलाई झूठी एफआईआर दर्ज न कराने की शपथ
18orai01उरई। सभी थाना कोतवालियों के भार साधक अधिकारी और चैकियों के प्रभारी सुबह 10 से 12 बजे का समय आम लोगों से उनकी समस्या सुनने के लिए मिलने हेतु आरक्षित रखेंगे। अपराध नियंत्रण में सहयोग के लिए सभ्रांत नागरिकों को पुलिस मित्र के कार्ड जारी किये जायेंगे और शहर में चैराहों पर लगवाये गये सीसीटीवी कैमरों को सुचारू किया जायेगा।
यह एलान गुरुवार को पुलिस अधीक्षक एन. कोलांची ने सदर कोतवाली के वार्षिक निरीक्षण के मौके पर सम्मानित नागरिकों के साथ बैठक में किया। इस दौरान उनके सामने विभिन्न मुददे उठाये गये। फर्जी मुकदमे लिखे जाने की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई कि वे न तो स्वयं कोई फर्जी एफआईआर करायेंगे और न ही किसी अन्य को फर्जी एफआईआर कराने के लिए उकसायेंगे। पुलिस अधीक्षक का ध्यान शव वाहन उपलब्ध होते हुए भी पीड़ित परिवार से अपने खर्चें पर इसकी व्यवस्था कराये जाने की गलत रीति की ओर आकर्षित कराया गया। कहा गया कि इससे गरीब लोगों के साथ खिलवाड़ हो रहा है जो कि एक ओर तो हादसे या किसी अपराध में अपने प्रियजन को खो देने के चलते शोक संतप्त होते हैं दूसरी ओर उन्हें पोस्टमार्टम हाऊस तक शव पहुंचाने के लिए वाहन की व्यवस्था करने हेतु कर्जा लेकर किराया देने को मजबूर किया जाता है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह गलत रवैया है। जिस किसी को पुलिस के शव वाहन की आवश्यकता हो वह फिलहाल 100 नंबर डायल करे उसके लिए वाहन तत्काल भेजा जायेगा। बाद में शव वाहन मगांने के लिए नया नंबर जारी किया जायेगा।
बैठक में जदयू के प्रांतीय नेता मो. आमीन खां ने कहा कि जनता और पुलिस के बीच विश्वास कायम किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि तेज स्पीड बाइक चलाने की वजह से नवयुवकों के अकाल मौत के शिकार होने की बढ़ती घटनाओं के मददेनजर चैकिंग की सतत् कार्रवाई चलनी चाहिए। ज्यादा तेज बाइक चलाने वाले नवयुवकों का चालान होने पर इस तरह की प्रवृत्ति पर अंकुश हो सकेगा और देश के भविष्य की धरोहरें असमय गंवाने के सिलसिले पर रोक हो सकेगी।
सभासद लक्ष्मण दास बाबानी ने बताया कि पहले 10 सभासदों का मंडल अपराध नियंत्रण में सहयोग के लिए गठित किया गया था जो अब ठंडे बस्ते मे है। बाबानी ने शहर में फैलते अतिक्रमण और खराब सीसीटीवी कैमरों का मामला उठाया। इसरार गोश्त वालों ने कहा कि फरियादी के साथ जाति और धर्म के आधार करने की बजाय उसे पीड़ित की निगाह से देखकर ट्रीटमेंट दिया जाये।
चौकीदारों से भेंट
इस दौरान एसपी ने चैकीदारों से भेंट की जिले में 448 चैकीदार हैं। एसपी ने उनसे पूंछा कि सभी को साइकिल और टार्च मिल गई या नही ंतो सभी का जबाव हां में रहा। इसके बाद उन्होंने कहा कि वे यह सामान बेंचने का काम न करें तांकि उनकी कार्यकुशलता बढ़ सके और उनकी सेवाओं का लाभ लोगों को अधिक बेहतर तरीके से मिल सके। उन्होंने चैकीदारों से कहा कि उनके गांव में अगर कोई अजनबी व्यक्ति रहता हुआ उनकी नजर में आये तो वे तत्काल 100 नंबर पर सूचना दें। चैकीदारों ने मानदेय न मिलने की शिकायत की। एसपी ने बताया कि मानदेय तो सभी का वितरित हो चुका है। आशंका है कि कोई धोखाधड़ी करके हस्ताक्षर बनाकर उनके मानदेय को न हड़प रहा हो। आप लोग बैठक करके डीएम को इसकी जानकारी दें। उन्होंने चैकीदारों की सहज बुद्धि और सामान्य ज्ञान परखने के लिए उनसे सवाल किये। सबसे सही जबाव देने वाले कुकरगांव के चैकीदार महबूब अंसारी को एक हजार रुपये का नगद पारितोषक उत्साहवर्धन के लिए दिया।
बैरकों में गंदगी पर भड़के
एसपी को कोतवाली पहुंचते ही उपनिरीक्षक अरुण तिवारी के नेतृत्व में पुलिस की एक टुकड़ी ने गार्ड आॅफ आॅनर दिया। इसके बाद एसपी ने हवालात, शौचालय, कंप्यूटर कक्ष, मेस, मालखाना और परिसर में रखी जब्तशुदा बाइकों व असलहों का बारीकी से मुआयना किया। ऊपर सिपाहियों की बैरकों में जाला व गंदगी देखकर वे नाराज हुए। उन्होंने बताया कि जल्द ही नई हथकड़ीं कोतवाली में मुहैया कराईं जायेंगी जो किसी भी तरह से खोली नही जा सकतीं। निरीक्षण के समय सीओ डाॅ. जंगबहादुर सिंह यादव और प्रभारी निरीक्षक आलोक सक्सेना साथ थे। प्रभारी निरीक्षक से जानकारी लेने के बाद उन्होंने बताया कि स्टाॅफ की कमी की वजह से गत् महीने कोतवाली में 300 विवेचनाएं लंबित हो गई थी। अब केवल 125 विवेचनाएं लंबित बची हैं। उन्होंने कोतवाली की कार्यप्रणाली पर संतोष प्रकट किया। कहा कि कोतवाली में 10 और आरक्षी भेजें जायेगें। जेल चैकी इंचार्ज अजय कुमार को प्रभारी निरीक्षक की मांग पर उन्होंने उनके साथ कोतवाली में संबद्ध कर दिया। बताया कि 16 मार्च को वह फिर निरीक्षण करेंगे। अभी उन्होंने कोतवाली की रिकार्ड चैक नही किये हैं। अगले निरीक्षण में रिकार्ड चैक किये जायेंगे।

Leave a Reply