उरई। सैदनगर में एक दबंग के खिलाफ शिकायतें मिलने पर पहुंची पुलिस के ऊपर उसने फायर कर दिया। इस दौरान गोली लगने से प्रभारी निरीक्षक के साथ बैठा सिपाही घायल हो गया।
पुलिस की कहानी के मुताबिक कोटरा के प्रभारी निरीक्षक अवधेश सिंह चैहान सिपाही अफसर खान को अपनी बाइक पर बैठाकर समन तामील कराने जा रहे थे। उन्हें खबर मिली कि सैदनगर में दददू पाठक अवैध पिस्तौल खोंसकर बाइक से जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक तत्काल सैदनगर की ओर मूव कर गये। बताये गये रास्ते पर दददू पाठक उन्हें मिल गया। पुलिस को देखते ही दददू पाठक ने बाइक एक ओर पटक दी और तमंचे से फायर दाग दिया, गोली अफसर खान को लगी। जिससे वे घायल हो गये। अफरा-तफरी की स्थिति के बीच दददू पाठक भागने लगा। तो पीछे से प्रभारी निरीक्षक ने उसे खदेड़कर थोड़ी दूर पर ही पकड़ लिया।
अफसर खान को उरई लाकर जिला चिकित्सालय में उनका चैकप कराया गया। डाक्टर ने बताया कि अफसर खान को गंभीर चोट नही है, उन्हें मलहम पटटी करने के बाद अस्पताल से छुटटी दे दी गई।







Leave a Reply