0 एमपीडीसी के अंडा में चल रहे एनएसएस कैम्प में स्वास्थ्य को लेकर हुई चर्चा
कोंच-उरई। मथुराप्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोंच के ग्राम अंडा में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन स्वास्थ्य विशेष को लेकर चर्चा हुई। इसके अलावा शिविरार्थियों के ब्लड ग्रुप चेक किये गये। शिविर में आये अतिथियों ने बच्चों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुये कहा कि राष्ट्र सेवा की पहली सीढी राष्ट्रीय सेवा योजना ही है जिनके माध्यम से शिविरार्थी चुने गये गांव में समाज में व्याप्त कुरीतियों और विद्रूपताओं को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करने का काम करते हैं।
नगर के वरिष्ठ पत्रकार पुरूषोत्तमदास रिछारिया की अध्यक्षता, सभासद अमित रावत के मुख्य आतिथ्य तथा सभासद प्रतिनिधि सुनीलकुमार कुशवाहा, कॉलेज के प्रवक्ता ब्रजनारायण के विशिष्ट आतिथ्य में संजोये गये आज के शिविर से पूर्व शिविर के स्वयं सेवकों ने गांव में रैली निकाल कर व्यसनों, दहेजप्रथा, कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों को लेकर लोगों को जागरूक किया। शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती और महात्मा गांधी के चित्रों के पूजन से हुआ। शिविर की बच्चियों दीक्षा गौतम, राधा राठौर, शुभी कौशिक, शिवांगी, सौम्या, गीता, अंजली वर्मा आदि ने मां वीणापाणि की वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किये। अतिथियों ने शिविरार्थियों को संबोधित करते हुये कहा कि हमें इन शिविरों के माध्यम से सामाजिक समरसता, सौहार्द, परस्पर सहयोग की भावना आदि के बारे में बहुत कुछ यीखने को मिलता है और इस ज्ञान के सहारे हम आगे बढते हुये देश और समाज की सेवा में अपनी भूमिका तय कर पाते हैं। उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि आज भले ही यह शिविर सप्ताह भर का हो लेकिन हमारा समाजसेवा का काम बारहों महीने और चैबीसों घंटे चलना चाहिये। इस दौरान शिविर में भाग लेने बाले बच्चों अमन कौशिक, नमन चतुर्वेदी, रेनू, ऋचा गर्ग, शुभी कौशिक, प्रीति राठौर, निशू, शालिनी, सोनाली, राधा तिवारी, नगमा, गुलजार, मोहित, देव पटेल, अनमोल तिवारी, सिद्घार्थ तिवारी, पारसमणि अग्रवाल आदि ने भाषणों, कविताओं और चुटकुलों का आदान प्रदान कर शिविर की रौनक बढाई। इस मौके पर राहुल राठौर, सुनील निरंजन आदि मौजूद रहे। संचालन भारती गुप्ता ने किया।
इस दौरान डॉ. ब्रजनारायण कुशवाहा ने शिविरार्थियों का रक्त समूह चेक किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि हम इन पचास बच्चेंके ब्लड ग्रुप को नेट और वाट्सअप पर अपलोड उनके मोबाइल नंबरों सहित अपलोड करेंगे ताकि किसी जरूरतमंद को अगर रक्त की आवश्यकता है तो समय रहते उसकी मदद की जा सके। नगर के चिकित्सकों सीएचसी के डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. दिनेश उदैनिया ने शिविर में आकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें जरूरी टिप्स दिये। चिकित्सकों ने बच्चों से साफ सफाई को लेकर चैकन्ने रहने की भी हिदायत दी, खासतौर पर आसपास का वातावरण भी स्वच्छ रखने के लिये कहा।
खुद भाजन बनाया बच्चों ने, खिलाया अतिथियों को भी
आज के आपाधापी के दौर में शिविरों को औपचारिकताओं में निपटाने के चलन के इतर यहां ग्राम अंडा में मथुराप्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस कैम्प में एक बात जो जंची वह रही शिविरार्थियों द्वारा स्वयं भोजन बनाने की। इसके लिये कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोजकुमार तिवारी ने बाकायदा भोजन टोली का निर्माण कर उसके सदस्यों को जिम्मेदारियां बांटी हैं और हर दिन अलग अलग सदस्यों को शिविर के सभी सदस्यों के लिये भोजन बनाना पड़ता है। आज की टोली में शामिल वंदना कुठौलिया, खुशबू ताम्रकार, आकांक्षा अग्रवाल, मोहित भदौरिया, पारसमणि अग्रवाल, दशरथ, सेरेन्द्र आदि ने सभी बच्चों के साथ अतिथियों को भी बहुत ही स्वादिस्ट भोजन कराया और वाहवाही पाई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. तिवारी ने बताया कि बश्चों से स्वयंसेवकों की तरह काम लेने का उनका मकसद सिर्फ इतना है कि जरूरत पडने पर उन्हें किसी का मुंह न देखना पड़े और अपनी जानकारी के आधार पर वे फौरी तौर पर काम में जुट सकें।
फोटो-कोंच–भोजन बनाती शिविर की भेजन टोली







Leave a Reply