0 सपा की ओर से आयोजित हुआ प्रधान-बीडीसी-सभासद सम्मान समारोह
konch4कोंच-उरई। सपा की एमएलसी प्रत्याशी रमा निरंजन के समर्थन में आज ग्राम पडरी के अभिलाषा पैलेस में आयोजित एक कार्यक्रम कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि उरई सदर विधायक दयाशंकर वर्मा ने कहा कि सूबे में सपा की सरकार ने जनहित के जो काम कराये हैं और गरीबों के उत्थान के लिये जो योजनायें बनाई हैं उनकी बदौलत सपा का जनाधार बढा है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि एमएलसी चुनाव में भी पार्टी की प्रत्याशी भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज करायेंगी।
कस्बे से तीन किमी दूर ग्राम पडरी के अभिलाषा पैलेस सभागार में आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष चैधरी धीरेन्द्र यादव ने कहा कि मजबूत संगठन के सभी कार्यकर्ता इस चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुट कर उम्मीदवार को विजयी बनवाने में लग जायें। उन्होंने कहा कि यह पार्टी कार्यकर्ताओं के इम्तिहान की घड़ी है जिसमें सौ नंबरों के साथ पास होना है। पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, पूर्व मंत्री श्रीराम पाल, बरिष्ठ पार्टी नेता सरनामसिंह यादव, क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र तिवारी, हालिया निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख ऐन्द्रकुमार सिंह बबलू, बीडीसी सदस्य देवेन्द्र निरंजन छुन्ना विरगुवां, मौजूदा प्रमुख के प्रतिनिधि सत्येन्द्रकुमार शीलू पडरी आदि ने भी अपने संबोधनों में पार्टी प्रत्याशी की सफलता के लिये जुटने का आह्वड्ढान किया। संचालन एलएसएस जुझारपुरा के अध्यक्ष प्रतिपालसिंह गुर्जर ने किया। इससे पूर्व सपा प्रत्याशी रमा निरंजन के प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने सभागार में उपस्थित कमोवेश आधे जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये ग्राम प्रधानों, पुराने बीडीसी सदस्यों और पालिका सभासदों का सम्मान करते हुये कहा कि उन पर आंख मूंद कर भरोसा किया जा सकता है और उन्हें जब भी याद किया जायेगा, वे हर सुख दुख में तत्पर रहेंगे। इस दौरान कृष्णकुमार निरंजन जखौली, देशराज सिंह जादौन, सभासद बादामसिंह कुशवाहा, अमित रावत, अवनेश तिवारी, सुनील कुशवाहा, गौरी चबोर, संजयसिंह निरंजन, मंत्री धनौरा, छोटू टाइगर, राघवजी गुर्जर, कार्यालय प्रभारी राजेन्द्र नक्टेला, अवधकिशोर, करनसिंह इमलौरी, अवध पचीपुरा, अभयसिंह मुखिया रवा, लालजी महाते, वीरेन्द्र पत्थर, राजीव निरंजन, इकबाल मंसूरी, अमित पचीपुरा, ढप्पू छानी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।सम्मान की राजनीति के बहाने वोटबाजी
आसन्न विधान परिषद् चुनाव में सत्ताधारी सपा सभी हथकंडे अपना कर वोटरों को अपने पाले में खींचने की जुगत में लगी है। झांसी-जालौन-ललितपुर स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र से सपा की प्रत्याशी रमा निरंजन के समर्थन में आज ग्राम पड़री के अभिलाषा पैलेस में आयोजित एक कार्यक्रम प्रधान-बीडीसी-सभासद सम्मन समारोह दरअसल आज के दौर के राजनीतिक चलन का एक हिस्सा भर है जिसके बहाने सीधी नजर वोटबाजी पर है।
यह बात किसी से छिपी नहीं है कि आजकल कोई चुनाव खासतौर पर इस तरह के जिनमें स्थानीय स्तर के निर्वाचित प्रतिनिधियों को वोट देना होता है, किस तरह से लड़े और मैनेज किये जाते हैं। अगर पूछा जाये कि जिन प्रधानों, बीडीसी सदस्यों या स्थानीय निकायों के सभासदों ने आखिर ऐसा कौन सा काम हाल ही में कर दिया है जिसके लिये इतने तामझाम से समारोह आयोजित कर उनको सम्मानित करने की जरूरत आन पड़ी है। सियासी पंडितों की अगर बात करें तो उनका नजरिया बिल्कुल साफ है कि इस तरह के समारोह आयोजित करने के पीछे मंशा सिर्फ इतनी सी है वे जिनका सम्मान हुआ है उनके संपर्क में आयें और बतायें कि कैसे वोटबाजी का काम आगे बढ सकेगा? बहरहाल, आज के समारोह का असर कितने दूर तलक जाता है, यह अगले कुछ ही दिनों में आइने की तरह बिल्कुल साफ हो जायेगा।

Leave a Reply