27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceकोंच-उरई। बीती रात यहां कैलिया रोड पर घमूरी गांव के समीप एक बाईक सवार युवक की रहस्यमय स्थितियों में बीच सड़क पर मौत हो जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। बताते हैं मृतक सीमावर्ती मध्यप्रदेश के दवोह का रहने बाला था और यहां अपनी आपे ठीक कराने आया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी मौत के कारणों को लेकर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार करने की बात कही है। समझा जा रहा है कि मृतक को या तो हृदयाघात हुआ या फिर बाईक फिसलने के कारण ब्रेन हैमरेज उसकी मौत का कारण बना क्योंकि वहां दुर्घटना जैसे कोई निशान नहीं थे और न ही उसके शरीर पर कहीं किसी तरह की चोट ही दिखाई दी।
मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के दवोह का रहने बाला उत्तमसिंह परिहार पुत्र रामस्वरूप थ्री व्हीलर यानी आपे चलाने का काम करता था। बिगड़ा आपे ठीक कराने वह कोंच दो दिन पूर्व आया था लेकिन उसमें कुछ काम बाकी रह जाने के कारण बीती देर शाम वह कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम पांड़ौरी स्थिति अपने रिश्तेदार के यहां रात गुजारने के लिये मिस्त्री की बाईक से निकल पड़ा। घमूरी गांच के पास लोगों ने एक व्यक्ति को बीच सड़क पर पड़े देखा तो 108 नंबर पर फोन कर दिया। ऐंबुलेंस से सीएचसी पहुंचे उत्तम को डॉ्क्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जेब में पड़े कार्ड के आधार पर उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई और लाश को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।

Leave a Reply