कोंच-उरई। बेसिक शिक्षा विभाग जालौन द्वारा विकास खण्ड नदीगांव के शिक्षक-शिक्षिकाओं को अरविन्दो सोसाइटी द्वारा शिक्षकों के जेडआईआईईआई के अन्तर्गत दिनांक 18 फरवरी एवम् दिनांक 19 फरवरी को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार के सम्बन्ध में एमएसडी महाविद्यालय तीतरा खलीलपुर में मास्टर ट्रेनर अभिषेक वर्मा द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जालौन राजेश कुमार वर्मा द्वारा किया गया। जिसमें उन्होंने शिक्षकों को नवाचार के इस अवसर का लाभ लेने का आवाहन करते हुये कहा कि पहले की शिक्षा को जीवित करना होगा जिसमें विद्यार्थी के अन्दर नैतिक मूल्यों के साथ विषय संबंधी ज्ञान का सृजन शिक्षक सहजता से कर देता था लेकिन आज वह पद्धति लुप्तप्राय हो गयी है जिसे जगाने हेतु इस प्रकार के प्रशिक्षण की अति आवश्यकता है।
खण्ड शिक्षा अधिकारी नदीगांव विजय बहादुर सचान ने शिक्षकों से कहा कि शिक्षा का वास्तविक अर्थ उस ज्ञान से है जो बच्चे के भीतर छिपा है, उसे विभिन्न प्रयासों से बाहर निकालना है जो कि नये आयामों का निर्माण कर देश के विकास में सहयोग कर सके। मास्टर ट्रेनर अभिषेक वर्मा ने शिक्षकों को नवाचार के विशेष अवसर सृजित करने का सुझाव देते हुये कहा कि दिव्यांग बच्चों के प्रति नवाचार के प्रयास का उदाहरण हमें प्रस्तुत करना होगा साथ ही विषय के साथ साथ अन्य विषयों का ज्ञान जो कि नैतिक मूल्यों का विकास करने में सहायक हो, को बच्चों के अंदर समाहित करने का प्रयास करना होगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ नदीगाँव के अध्यक्ष कृष्णकान्त वाजपेयी ने कहा कि जब से जनपद जालौन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वर्मा आये हैं शैक्षिक वातावरण का सृजन और शिक्षकों के हितों के अनेक सकारात्मक प्रयास हुये हैं जिनकी सफलता धरातल पर दिखाई दे रही है। आयोजित प्रशिक्षण में एबीआरसी कनासी लल्लूराम राठौर, इन्द्रपालसिंह गुर्जर, अजय सिंह, राजकिशोर निरंजन, अरविन्द कुमार निरंजन, नीरज अग्रवाल, विवेक कुमार, योगेश कुमार निरंजन, लल्लूराम कुशवाहा, अजय सिंह, दिलीप तिवारी, राजेन्द्र भारद्वाज, रामबिहारी झा, कैलाश निरंजन, उपवन कुमार सिंह, गौरव शर्मा, कु0 कुसुम, श्रीमती उपमा निरंजन, श्रीमती शिवकुमारी, श्रीमती इंदिरा पटैरया, श्रीमती रेखा सोनी समेत समस्त शिक्षक-शिक्षिकायें उपस्थित रहे।







Leave a Reply