उरई। पल्स पोलियो अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए 21 फरवरी को होने जा रहे पोलियो दिवस को सफल बनाने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली जाए जिससे 0 से पांच वर्ष तक का कोई भी बच्चा दवा पीने से वंचित न रह सके। यह निर्देश कलेक्टेªट सभाकक्ष में पल्स पोलियो टास्कफोर्स की बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी रामगणेश ने दिए।
उन्होंने कहा कि पोलियो समाज के लिए अभिशाप है इसलिए किसी भी बच्चे को पोलियो जैसी बीमार न हो पाए इसलिए हर बच्चे को दवा पिलाए। उन्होंने अभिभावकों को भी इसलिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को बूथ दिवस पर बच्चों को बूथ पर बुलाकर दवा पिलाने के लिए कहा जाए। जिन आशा एवं आंगनवाडी कार्यकत्रियों की ड्यूटी सर्वे ऐरिया में नही लगी है वह अपने बच्चों की सूची संबंधित बूथ पर भिजवाना सुनिश्चित करेंगी। बूथ दिवस पर सभी कोटेदार अपने-अपने गांव में भ्रमण कर बच्चों को दवा पिलाने के लिए पे्ररित करेंगे। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि क्षेत्र की एएनएम एवं आशाओं को निर्देशित किया जाये कि वह पोलियो बूथों का उद्घाटन नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों से करवाए। इसके पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अजीत कुमार जायसवाल ने बताया कि पल्स पोलियो 21 फरवरी को और राउंड 26 फरवरी को संपन्न होगा जबकि बी टीम 29 फरवरी को अपना का पूरा करेगी। पोलियो अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जनपद स्तरीय जागरुकता रैली 20 फरवरी को जिला चिकित्सालय उरई से निकाली जाएगी। सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों सेेक्टर सुपरवाईजर, सुपरवाइजरों को निर्देशित किया गया है कि अपनी टीमों द्वारा खानावदोष घुमंतु लोगों तक विजिट कराए जिसकी मानीटिंग अलग से की जाए। उन्होंने बताया कि प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सुपरवाइजरों के बीच में हर तीन सुपरवाइजरों पर एक-एक सेक्टर सुपरवाइजर को नामित कर सभी ब्लाकों में तैनात किया गया है। उन्होंने बताया 21 फरवरी को होने वाले पोलियो दिवस में दो लाख 42 हजार 817 बच्चों को 1146 नियमित बूथ 41 ट्रांजिट बूथ, पांच एनजीओ बूथ कुल 1192 बूथों पर दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह, एसीएमओ डा. आशाराम, डा. सत्यप्रकाश. डा. सुग्रीव बाबू, के अलावा कई अधिकारी मौजूद रहे।
पल्स पोलियों रविवार को
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अजीत कुमार जायसवाल ने बताया कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो बूथ दिवस 21 फरवरी को होने जा रहा है। उन्होंने जन साधन से अपने पांच साल तक के बच्चों को प्रातः आठ बजे से शाम चार बजे तक निकट के पोलियो बूथ पर ले जाकर दो बूंद ड्राप पिलाने की अपील है।







Leave a Reply