उरई। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रांतीय आवाहन पर लंबित समस्याओं का समाधान न होने की वजह से आज पांचवें दिन कार्य बहिष्कार कर लोक निर्माण विभाग के प्रांगण में बैठक की गई। जिसमें महासंघ के मंडल सचिव हेंमत रावत और केंद्रीय पर्यवेक्षक इं. श्रीवास्तव भी उपस्थित हुए। संघर्ष समिति के चैयरमैन, संरक्षक एससी राजपूत और अध्यक्ष आरसी पस्तोर मौजूद थे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक मांग पूरी नही हो जाती कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। 25 फरवरी से अनिश्चित कालीन हड़ताल की घोषणा की गई। बैठक में मुख्य रूप से ग्रामीण अभियंत्रण के मंडल अध्यक्ष इं. वीरसिंह यादव, जनपद अध्यक्ष सिचाई जनार्दन सिंह राजपूत, जनपद अध्यक्ष जलनिगम शत्रुघ्न सिंह, ग्रामीण अभियंत्रण के जनपद अध्यक्ष पीके कश्यप, केएल पोरवाल, प्रेमशंकर यादव, कोषाध्यक्ष कमलेश बाबू, जनपद सचिव सिचाई मंगल सिंह, राकेश प्रजापति, सौरभ जाटव, राजीव गोयल और शिवम त्रिपाठी उपस्थित रहे। संचालन महासंघ के जनपद सचिव प्रशांत कुमार सक्सेना ने किया।







Leave a Reply