उरई। लखनऊ में प्रदेश के मुख्य सचिव द्वारा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के शीर्ष पदाधिकारियों को दिये गये आश्वासनों पर भरोसा करते हुए परिषद की प्रांतीय इकाई ने 23 फरवरी से की जाने वाली महा हड़ताल को 15 दिन के लिए टाल दिया है। यह एलान विकास भवन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला इकाई के अध्यक्ष रामप्रसाद श्रीवास्तव, कार्यवाहक अध्यक्ष शील कुमार दूरबार और जिला मंत्री हरीश कुमार राठौर ने किया।
उन्होंने बताया कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष इं. हरिकिशोर तिवारी, कार्यवाहक अध्यक्ष भूपेश अवस्थी, महामंत्री अतुल मिश्रा आदि ने बताया कि मुख्य सचिव ने वार्ता कर उनसे कहा है कि परिषद की लंबित मांगों के संबंध में 8 मार्च तक सभी शासनादेश जारी कर दिये जायेंगे। इसलिए मंगलवार से शुरू होने वाली महा हड़ताल फिलहाल स्थगित कर दी गई है अगर 8 मार्च तक शासनादेश जारी नही होते तो 9 मार्च को प्रदेश के सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले जाने को वाध्य हो जायेंगे।
बैठक में अंगद सिंह कछवाहा, डाॅ. रामप्रकाश द्विवेदी, जयनारायण सेन, शील कुमार दूरबार कार्यवाहक अध्यक्ष, वीएल पाराशर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरनारायण अनुरागी संपे्रक्षक, पुष्पेंद्र त्रिपाठी प्रवक्ता, मनोज कुमार गुप्ता चैयरमैन संघर्ष समिति, मानसिंह यादव वित्त मंत्री, रामबरन सिंह संगठन मंत्री, दिनेश सिंह सेंगर, अब्दुल हमीद, हरीराम ओमरे, वंशराज, रमेश फौजी, नरेश चंद्र द्विवेदी, अशोक कुमार पांडेय सिचाई विभाग बेतवा, रामजी दांतरे, लोकेंद्र यादव, रामबिहारी वर्मा, श्रीमती नागेंद्र देवी, प्रवेश यादव, रेखा जाटव, रेखा स्वर्णकार, किरन निरंजन, रामनंदनी निरंजन, रविंद्र सिंह अध्यक्ष बेसिक हैल्थ वर्कर, कैलाश प्रजापति, शिवाधार यादव, रामलला दीक्षित आदि उपस्थित रहे।







Leave a Reply