22orai14उरई। नगर विकास मंत्री आजम खां ने दिल्ली के शाही इमाम को दल्ला कहा। उन्होंने कहा कि उद्योगपति जिंदल का हित साधने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुपचुप पाकिस्तान की यात्रा का जोखिम मोल ले बैठे। अगर उनका विमान उड़ा दिया जाता या उन पर हमला हो जाता तो हिंदुस्तान भर में मुसलमानों के खून की नदियां बहाई जाने लगतीं। उन्होंने कहा कि उनकी पाकिस्तान यात्रा में कुछ तो राज है। आखिर उन्होंने इस यात्रा के फोटो और वीडियो फुटेज क्यों जारी नही होने दिये। उनकी पाकिस्तान में किन-किन से क्या बातचीत हुई इसमें कौन सा राज है जो वे लोगों के सामने उजागर नही होने देना चाहते।
यहां के टाउन हाॅल मैदान में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने आये नगर विकास मंत्री आजम खां ने मंच से सभा में खुलकर बयानों की बल्लेबाजी की। उन्होंने कहा कि शाही इमाम नमाज पढ़ाने की बजाए आये दिन लखनऊ में दलाली करने चले आते हैं। उन्होंने अपने लड़के की शादी हिंदू लड़की से जबरन उसे मुसलमान बनाकर करा दी और लव जिहाद के खिलाफ जिहाद चलाने का एलान करने वाले आरएसएस ने इसका कोई विरोध नही किया। वजह है कि शाही इमाम संघ प्रमुख मोहन भागवत के एजेंट हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने विधान सभा चुनाव में जाटों से झूठा वायदा करके उनके वोट ले लिये और इसके बाद वायदा भुला दिया। जिससे आज पूरा हरियाणा जला जा रहा है। विदेशी बैंकों में जमा काले धन का वापस लाकर हर नागरिक के खाते मेें 15 लाख रुपये भेजने का उनका चुनावी एलान भी झूठा साबित हुआ। देश का बादशाह झूठा है जिसकी वजह से देश में भूकंप, सूखा, अतिवृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं।
भाजपा पर बेहद तीखा हमला बोलते हुए आजम खां ने कहा कि न तो उन्होंने गाय बेंची, न गाय काटी और न गाय खाई। किनके पास बीफ बेंचने का लायसेंस हैं इसकी सूची जारी करके वे भाजपा की पोल खोल चुके हैं। मुजफ्फर नगर के तेज तर्रार भाजपा विधायक संगीत सोम के लिए उन्होंने कहा कि वे गौ मांस खाते हैं। जिस दिन से उन्होंने इसकी फोटो शाया की उसी दिन से संगीत सोम की बोलती बंद है।

Leave a Reply