कोंच-उरई। समाजसेवी सुनील लोहिया ने कोंच से लहार-भिंड और उरई से महोबा तक नई रेल लाइन बिछाने के लिए बजट में प्रस्ताव करने पर रेल मंत्री सुरेश प्रभु का आभार जताया है। लेकिन उन्होंने कहा कि जिले के रेल यात्रियों की अन्य अपेक्षाओं पर भी मंत्रीजी गौर करके बजट भाषण पर बहस का समापन करते समय आवश्यक घोषणाएं करें। जिले की जनता उनकी मुरीद हो जायेगी।
सुनील लोहिया ने ध्यान दिलाया कि नया बजट प्रस्ताव में कोंच से लहार तक नई रेल लाइन के लिए 1600 करोड़ रुपये और उरई से महोबा तक की नई रेल लाइन के लिए 1800 करोड़ रुपये व्यय की मंजूरी रेल मंत्री ने संसद से मांगी है जो कि एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि नई रेल लाइनों के बिछने से जिले के दूरवर्ती क्षेत्रों में विकास के नये पंख लग जायेंगे। उन्होंने कहा कि जिले के प्रति इस हमदर्दी के लिए यहां के बाशिंदे निश्चित रूप से रेल मंत्री सुरेश प्रभु के शुक्रगुजार हैं। इसी कारण लोगों की अपेक्षा है कि उनके कार्यकाल में एट-कोंच रेल लाइन का विस्तार कर भिंड और फफूंद तक इसे बढ़ाया जाये। जिसका सर्वे हो चुका है। इसी तरह एट-कोंच शटल ट्रेन का छठवां फेरा बढ़ाते हुए उसे साबरमती एक्सपे्रस के उरई आने के समय से उसे जोड़ने की मांग भी उन्होंने की। साथ ही झांसी-लखनऊ इंटरसिटी में सामान्य कोंचों की संख्या बढ़ाने का मुतालबा किया।





Leave a Reply