0 कुकरगांव जाम से प्रशासन की खुली पोल
0 घबराये अधिकारियों ने कराया ड्रामा
उरई। ओवर लोड मौरंग ट्रकों के कारण जालौन-उरई मार्ग आज लगातार तीसरे दिन फिर ठप्प हो गया। अवैध खनन की कारगुजारी इसके चलते सरेआम बेपर्दा होने से हड़बड़ाए प्रशासन ने शनिवार को नाक बचाने के लिए चुनिंदा घाटों पर छापेमारी कराई जिससे हड़कम्प मचा रहा।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद कागजों में जालौन जिले के किसी भी खनन क्षेत्र में खनन नही हो रहा है। नये पटटों की नीलामी पर भी दिशा निर्देशों का पालन न होने की वजह से एनजीटी का ब्रेक लग गया है। इसके बावजूद खनन धड़ल्ले से जारी है। पर अधिकारियों के मुंह कौन लगे इसलिए सच्चाई जानते हुए भी लोगों की जुबान खामोश रहती है। लेकिन ट्रकों में ओवर लोड भरकर मौरंग का परिवहन प्रशासन के गले की फांसी बन गया। कुकरगांव के कमजोर रपटे पर तीन दिन से लगातार इन वाहनों के चलते भीषण जाम लगा रहा जिससे प्रशासन की पूरी पोल-पटटी खुल गई।
इन खबरों को कहीं हाईकोर्ट संज्ञान में न ले ले इसलिए घबराये प्रशासन ने आज सिमिरिया और गुढ़ा की मौरंग खदानों पर छापेमारी कराई। खनिज विभाग, वन विभाग व राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने इस दविश में हिस्सा लिया जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। प्रशासन के भय से माफियाओं ने पोकलैंड मशीने आनन-फानन में जंगल में छुपा दी। रास्ते में ट्रक खड़े करके ड्राइवर टीमों को देखकर भाग निकले। घाटों पर सन्नाटा पसरा रहा।






Leave a Reply