उरई। सरेआम किशोरी के साथ हुए रेप की भी रिपोर्ट पुलिस से लिखते नही बनी। दरोगा की इस हरकत से आग बबूला जालौन के पुलिस अधीक्षक एन. कोलांची खुद तमतमाते हुए कोतवाली पहुंच गये। उन्होंने पहले तो दरोगा की जमकर क्लास ली और फिर उन्हें सस्पेंड करने का फरमान सुना दिया। एसपी के गुस्से का शिकार बने दरोगा हैं फैक्ट्री एरिया चैकी के इंचार्ज कमल प्रताप सिंह। कमल प्रताप ने कहा कि उन्होंने अपने सहयोगी अब्दुल सत्तार को लड़की को साथ ले जाकर उसका मेडिकल कराने के लिए भेजा था। हालांकि बीती शाम हुई इस घटना में आज दोपहर तक कोई कार्रवाई नही हुई। इसके बाद ही किशोरी के माता-पिता उसे साथ लेकर एसपी के पास उनके दफ्तर पहुंचे थे। एसपी ने दरोगा अब्दुल सत्तार को भी तलशवाया है। अगर कमल प्रताप का कथन सही निकला तो अब्दुल सत्तार पर भी निलंबन की गाज गिराई जायेगी।






Leave a Reply