27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। रेलवे स्टेशन एक यात्री ने आरोप लगाया कि सोमवार रात जीआरपी के सिपाहियों ने बुरी तरह से पीटा और उससे 29 हजार रुपये लूट लिए। यात्री सुबह लहूलुहान हालत में रेलवे स्टेशन परिसर में पड़ा हुआ था। उसके परिवार वाले वहां पहुंचे। घटना का पता चलने पर उन लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। वहीं जीआरपी कर्मी उसे शराबी करार दे रहे थे। बाद में मौके पर पहुंचे जीआरपी थानाध्यक्ष ने उसे उठवा कर डाक्टरी के लिए भिजवाना चाहा तो गुस्साए लोगों ने उनके साथ धक्का मुक्की कर दी। बाद में कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। पीड़ित ने बाद में एसपी कार्यालय पहुंचकर सिपाहियों पर लूट का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया।
कालपी निवासी रामगोपाल उड़ीसा में धंधा करता है। उसकी बहन राठ रोड के समीप स्थित एक मकान में किराये पर रहकर ब्यूटी पार्लर चलाती है। वह अपनी बहन से मिलने के लिए आ रहा था। ट्रेन से उतरने के बाद वह गलत प्लेटफार्म की तरफ चला गया। जिस पर जीआरपी के सिपाहियों ने उसे पकड़ लिया। राम गोपाल के अनुसार सिपाहियों ने पहले उससे तीन हजार रुपये ले लिये। थका होने की वजह से वह स्टेशन परिसर में ही एक बेंच पर लेट गया। इसके बाद आये सिपाहियों ने फिर से उसे पकड़ लिया। आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट करते हुए उससे 27 हजार रुपये लूट लिये। उसने प्रतिरोध किया सिपाहियों ने उसे इतनी लाठियां मारी की वह चलने काबिल ही नहीं रहा। 11 बजे तक वह स्टेशन के मुख्य द्वार पर पड़ा रहा। बाद में उसके रिश्तेदारों को घटना को बता चला तो वे लोग मौके पर पहुंच गए। उन लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में स्थिति तनाव पूर्ण हो गई। जीआरपी वाले उसे शराबी करार देने की कोशिश कर रहे थे। बाद में जीआरपी थाना प्रभारी गनेशी लाल वर्मा पहुंचे। उन्होंने रामगोपाल को डाक्टरी के लिए भिजवाने की कोशिश की तो गुस्साये रामगोपाल ने आवेश में आकर उनके साथ धक्का मुक्की कर दी। हालांकि गनेशी लाल वर्मा उस समय वर्दी नहीं पहने थे। बाद में पीड़ित को उसके रिश्तेदार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और जीआरपी के सिपाहियों के विरुद्ध तहरीर दी।
क्या बोले थाना प्रभारी
जीआरपी थाना के प्रभारी निरीक्षक गनेशी लाल वर्मा का कहना है कि रामगोपाल शराब के नशे में था। उसके साथ किसी तरह की मारपीट या फिर लूटपाट नहीं की गई है। फिर भी मामले में जांच की जाएगी। किसी सिपाही यह कृत्य किया है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी।

Leave a Reply