उरई। हरदोई गूजर इंटर काॅलेज के दिवंगत प्रधानाचार्य और जाने माने विश्व हिंदू परिषद नेता रहे स्व. ओम प्रकाश शुक्ला के सुपुत्र अपूर्व को आज उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षा में वाणिज्य अधिकारी के पद पर चयनित कर लिया गया।
प्रारंभिक शिक्षा से ही होनहार छात्र के रूप में अग्रगण्य अपूर्व 2008 में विशिष्ट बीटीसी के जरिए प्राथमिक शिक्षक बन गये थे। इसके बाद उन्होंने उच्च प्रशासनिक पदों के लिए कोशिश जारी रखी। कुछ दिनों पहले पीसीएस लोअर का परिणाम सामने आया था जिसमें उन्हें राजस्व निरीक्षक पद पर चयनित कर लिया गया था। लेकिन उनके लिए इससे भी बड़ी खुशी इंतजार कर रही थी। जब पीसीएस 2015 का परिणाम जारी हुआ जिसमें वाणिज्य अधिकारी के महत्वपूर्ण पद पर चयनित हो गये।
गौरतलब है कि अपूर्व की बहन उर्विजा दीक्षित भाजपा की प्रदेश स्तरीय महिला नेता हैं। जबकि भाई क्रमांक भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के साथ-साथ माध्यमिक शिक्षक संघ के भी नेता हैं। अपूर्व की सफलता पर पूरा परिवार खुशियों से झूम उठा। अपूर्व ने परिवार, मित्रों और गुरुजनों को इस कामयाबी का श्रेय दिया है। आज दिन भर उनके आवास पर बधाई देने के लिए आने वालों का तांता लगा रहा।




Leave a Reply