27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। नगर के गणमान्य नागरिकों एवं परिजनों ने आज मंगलवार सुबह मोक्षधाम पर उमड़कर मूलरूप से ग्राम खांखरी (जालौन) एवं वर्तमान में अंबेडकर चैराहे के निकट उरई निवासी स्व. राजाराम श्रीवास्तव की 88 वर्षीय सहधर्मिणी श्रीमती श्यामा श्रीवास्तव को अश्रुपूर्ण शोक श्रृद्धांजली दी। ज्ञात हो कि श्रीमती श्यामा श्रीवास्तव कुछ समय से अस्वस्थ चल रहीं थी और उन्हें उपचार दिया जा रहा था। उनका निधन कल सोमवार दोपहर में हो गया था। चार पुत्रों सुरेशचंद्र श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त उप बेसिक शिक्षाधिकारी, डाॅ. अखिलेश श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव तथा सुनील श्रीवास्तव की मां श्रीमती श्यामा श्रीवास्तव अपने पीछे भरे-पूरे कुटुम्ब को विलखता छोड़ गई हैं। उन्हें मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र सुरेश चंद्र श्रीवास्तव ने दी।
श्रीमती श्यामा श्रीवास्तव की अंतिम यात्रा प्रातः 10 बजे करीब उनके आवास से शुरू हुई। जिसमें परिजनों में डाॅ. राजेंद्र लल्ला एड., गिरीश चंद्र श्रीवास्तव एड., पत्रकार संजीव श्रीवास्तव, गणमान्य नागरिक डाॅ. रमेश चंद्रा, पत्रकार अनिल शर्मा, विनोद गौतम, एसपी शुक्ला, धीरेंद्र श्रीवास्तव एड., डाॅ. रामस्वरूप खरे, गुलशन श्रीवास्तव, बब्लू श्रीवास्तव, अनीस आजम, ओमप्रकाश श्रीवास्तव एड., प्रभुदयाल श्रीवास्तव एड., डाॅ. विवेक सक्सेना आदि प्रमुख हैं। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतपत श्रीवास्तव परिवार को धैर्य धारण की शक्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave a Reply