0 मण्डी स्थल के निकट उरई में राठ रोड के प्रथम निवासी हैं त्रिपाठी जी
उरई। जनपद के प्रथम दैनिक कृष्णा के संस्थापक, पूर्व अध्यक्ष जिला बार संघ और तपस्या के प्रसून जैसी कालजयी काव्य कृति के रचेयता भी हैं त्रिपाठी जी।
नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में एक माह पूर्व प्रस्तावित एवं पारित पं. यज्ञदत्त त्रिपाठी मार्ग का मंगलवार को समारोह पूर्वक लोकार्पण किया गया। नगर में राठ रोड पर मंडी गेट के सामने स्थित त्रिपाठी जी के आवास से सीसी मार्ग की नाम पट्टिका अनावरित करते हुए प्रतिनिधि नगर पालिकाध्यक्ष विजय चैधरी ने कहा कि किसी स्वानामधन्य कवि के नाम पर मार्ग का लोकार्पण नगर में पहली बार किया गया है। जिसका उन्हें गर्भ है कि इसके पूर्व पालिका के किसी अन्य बोर्ड ने पहल नही की। डीवीसी के पूर्व प्राचार्य डाॅ. रामस्वरूप खरे ने त्रिपाठी जी के नाम से मार्ग लोकार्पण पर खुशी जताई तथा कहा कि यह साहित्य, साहित्यकार एवं विद्वानों के समाज पर ऋण से उऋन होने की पालिका की सार्वजनिक प्रक्रिया और बेहतर सोच है। पूर्व सदस्य जिला पंचायत सुरेंद्र मौखरी ने भी त्रिपाठी जी के नाम पर मार्ग का नाम रखे जाने पर पालिका की सराहना की।
ज्ञात हो कि पं. यज्ञदत्त त्रिपाठी जनपद जालौन ही नहीं देश की एक प्रमुख साहित्यिक हस्ती हैं। इसके अतिरिक्त वह जनपद जालौन के प्रथम दैनिक कृष्णा के संस्थापक संपादक होने का गौरव संजोये हुए हैं। वह जिला बार संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं और जनपद न्यायालय उरई की एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन पद पर वर्षों रहने के पश्चात हाल ही में उन्होंने इस पद से इस्तीफा दिया है। करीब 78 वर्षीय पं. यज्ञदत्त त्रिपाठी ने तपस्या के प्रसून जैसी कालजयी काव्यकृति की रचना की है। उनकी अनेक कालजयी काव्य कृतियाू अभी अप्रकाशित हैं और उनकी अध्यक्षता में आयोजित काव्य समारोह में रचना पाठ करना कविगण अपना अहोभाग्य समझते हैं।
पूर्वान्हन 11 बजे के करीब आयोजित मार्ग लोकार्पण समारोह में बड़ी संख्या में साहित्यकार, अधिवक्तागण, राजनैतिक दलों के नेता, कार्यकर्ता तथा समाजसेवी उपस्थित रहे। इन उपस्थितों में डाॅ. रमेश चंद्रा, हरिश्चंद्र पटैरिया, कवि कृपाराम कृपालु, विनोद गौतम, अनिल शर्मा, वीरेंद्र तिवारी, प्रमोद द्विवेदी एडवोकेट, सभासद हरीराम वर्मा, पूर्व सभासद नीरज राजपूत, पवन गेंडा, धर्मेंद्र दुबे, डाॅ. अरुण गौतम, कृष्ण गोपाल तिवारी, कृष्ण गोपाल शर्मा, कपिल राजपूत, मंजेश यादव, जयराम गौतम एडवोकेट, नरेश राजपूत, हरिओम द्विवेदी ठेकेदार, कप्तान सिंह, हीरा लाल सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, चंद्रशेखर पटैरिया, देवराज सिंह, हरिओम गौतम, आनंद ठाकुर सपा नेता, अरविंद पटैरिया, रज्जन अड़जरिया, नरेंद्र मकरेछा, श्याम पाल, राजू परिहार, विवेक गुप्ता आदि के नाम उल्लेखनीय हैं।





Leave a Reply