03orai11उरई। कानपुर-झांसी हाइवे पर इनोवा सवार बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए सड़क पर जा रहे ट्रक रोककर ड्राइवरों पर फायर झोके और उन्हें लूटकर फरार हो गये। वारदात में तीन लोगों को गोली लगी है। खबर पाकर डीआईजी एट थाने पहुंचे। उन्होंने एसपी से घटना का जायजा लिया और मामले का जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिये हैं।
घटना गुरुवार की बीती रात लगभग डेढ़ बजे हुई। इसमें ट्रक संख्या एचआर 55 एन 3005 के ड्राइवर महेंद्र यादव निवासी लामयाचा थाना चिल्ला जिला दतिया, उसका हैल्पर चंद्रपाल ग्राम भूपत थाना घाटमपुर जिला कानपुर महानगर और ट्रक संख्या एमपी 32 एचए 3600 का ड्राइवर दिगविजय सिंह निवासी महुआ थाना हरदुआ जिला जिला बस्ती घायल हुए हैं। इन ड्राइवरों से बदमाश 10 हजार रुपये की नगदी छीनकर खरूसा की ओर भाग निकले। बाद में 100 नंबर पर घटना की सूचना दी गई जिसके तरंत बाद थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गये। आज डीआईजी शरद सचान ने भी एट थाने में घायल ट्रक ड्राइवरों से जानकारी ली। उन्होंने पुलिस को घटना जल्द से जल्द वर्क आउट करने और जिले में हाइवे की सीमा पर रात में मोबाइल गश्त के निर्देश एसपी को दिये।

Leave a Reply