03orai04जालौन-उरई। वाहन को साइड देते समय गिट्टी, बालू से भरा ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने से ट्रेक्टर सड़क किनारे बनी खंदक में गिरा। तो वहीं, ट्रैक्टर के नीचे दबने से ट्रेक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सालाबाद निवासी जयराम उर्फ गुड्डू (45) पुत्र रामसहाय ट्रैक्टर में गिट्टी, बालू लेकर प्रतापपुरा की ओर जा रहा था। तभी चुंगी नंबर चार के आगे किसी वाहन को साइड देते समय उसके ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर सड़क किनारे बनी खंदक में गिरकर पलट गया। ट्रैक्टर चला रहा जयराम भी ट्रैक्टर के नीचे दब गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत के घरवालों को सूचना देते हुए उसका शव कोतवाली ले आई। जहां उसके शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply