उरई। राठ रोड पर विजय विक्रम पैलेस में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल बालिका की रेप के बाद हत्या के जघन्य मामले में झांसी रेंज के डीआईजी शरद सचान ने गुरुवार को यहां आकर स्थानीय पुलिस से घटना की छानबीन की प्रगति की कैफियत तलब की। बाद में उन्होंने कहा कि इस मामले में जल्द ही अपराधी को पकड़ लिया जायेगा। उन्होनें इसे अत्यंत दुखद और भीभत्स घटना करार दी है।
डीआईजी ने एसपी एन. कोलांची के साथ घटना स्थल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने विवाह घर के स्वामी व आसपास के लोगों से जानकारी ली। डीआईजी ने कहा कि कुछ लोग संदेह के घेरे में हैं जिन्हें हिरासत में लेकर पूंछतांछ करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मृत बालिका के परिजनों द्वारा फोन किये जाने के बावजूद कंट्रोल रूम से हुई लापरवाही की जांच के आदेश भी कर दिये हैं।
इसके पहले डीआईजी ने एट थाने में बीती रात तीन ट्रक चालकों के साथ गोली मारकर की गई घटना का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि हाइवे पर रोड होल्डप रोकने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जायेगीं। जिले में हाइवे की 70 किलोमीटर की सीमा में रात में मोबाइल गश्त को सुनिश्चित किया जायेगा।






Leave a Reply