cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। शादी व्याह में वेटर का काम करने वाले एक नाबालिग किशोर को रक्त रंजित अवस्था में पाये जाने के बाद उसकी हालत खराब है और ग्वालियर स्थित अस्पताल में अभी भी वह कोमा में है। पीड़ित के परिजनों ने ठेकेदार जो शादी व्याह में उक्त युवक को खाना आदि परोसने के लिये ले जाता था, के ऊपर हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुये कोतवाली कोंच को प्रार्थना पत्र दिया है।
दी गई तहरीर में भगवतसिंह उर्फ अनूप पुत्र रामखिलौने निवासी ग्राम क्योलारी थाना रेंढर ने कहा है कि उसके ही गांव का रहने वाला शीलू पुत्र रामसिंह ठेके पर शादी समारोह में ठेके पर वेटर ले जाने का काम करता है। 15 अप्रैल को उक्त शीलू उसके नाबालिग पुत्र अंकित (16) को बिना उसे बताये गोबर्धनपुरा एक शादी में वेटरिंग का काम करने के लिये लिवा ले गया। उसी रात तकरीबन 12 बजे अंकित के मोबाइल नंबर से उसके मोबाइल पर फोन किसी अजनबी ने किया कि जिसका यह फोन है वह रक्तरंजित अवस्था में विरौरा थाना कोतवाली कोंच के पास पड़ा है। सूचना पर वह लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो उसका पुत्र बेहोशी की हालत में रक्तरंजित अवस्था में पड़ा मिला। बेटे की हालत देख कर साफ प्रतीत होता था कि उसके बेटे की हत्या का प्रयास किया गया है, अंकित अभी भी ग्वालियर में कोमा की हालत में है। शीलू को खोज कर जब उसने बेटे की इस हालत को लेकर पूछताछ की तो वह गाली गलौज पर आमादा हो गया। उसने रिपोर्ट लिख कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।

Leave a comment