03orai03उरई। जिला पंचायत सदस्य दीपराज गुर्जर ने समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ माधौगढ़ क्षेत्र के गांवों में साइकिल यात्रा निकालकर लोगों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया। इस दौरान आयोजित चैपाल सभाओं में दीपराज गुर्जर ने कहा कि अखिलेश सरकार से अधिक कार्य अभी तक किसी सरकार ने नही किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार काम के नाम पर केवल लफ्फाजी कर रही है। जबकि उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं से धरातल पर लोगों को लाभ मिला है और समाज के सभी वर्गों का उत्थान हुआ है।
प्रचण्ड गर्मी के बावजूद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता साइकिल यात्रा के माध्यम् से राज्य सरकार की कारगुजारियों का बखान घर-घर तक पहुंचाने के लिए पूरी लगन से पसीना बहाने में लगे हैं। माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम बीहड़ी इलाकों में जिला पंचायत सदस्य दीपराज गुर्जर ने गांव-गांव में सभाएं आयोजित कर बहुत ही तार्किक तरीके से अखिलेश सरकार को काम के मामले में देश की सबसे अच्छी सरकार साबित करने का प्रयास किया। उनके साइकिल कारवां का सभी स्थानों पर ग्रामीणों ने जोशीला स्वागत किया। जिससे साइकिल यात्रियों का मनोबल चढ़ता नजर आया।
उधर कालपी में नगर समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में तीसरे दिन भी साइकिल यात्रा निकाली गई जिसमें पूर्व विधायक डाॅ. अरुण मेहरोत्रा और पालिकाध्यक्ष कमर अहमद प्रमुखता से शामिल रहे। सपा नेताओं ने मुख्य बाजार व आलमपुर में साइकिल चलाकर लोगों को प्रदेश सरकार की चार वर्ष की उपलब्ध्यिों से अवगत कराया। साइकिल यात्रा में नगर अध्यक्ष इरशाद खान, युवजन सभा के प्रदेश सचिव अजीत सिंह यादव, शिवबालक सिंह यादव, वीरेंद्र चैधरी, रामप्रकाश गुप्ता, कल्लू शुक्ला, अरविंद यादव सभासद, रामशंकर कुशवाहा, मनोज पाण्डेय, सुशील चैधरी, पंकज सविता, रमेश सोनकर, रवी यादव, मनीष चैधरी, बाबू संतराम यादव, अरविंद गुप्ता, रहूफ अंसारी, गोपाल सिंह, पंकज वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a comment