0 भीषण गर्मी के चलते संख्या और बढ़ाये जाने की जरूरत
कोंच-उरई। दिनों बैरोमीटर में पारे का लेबिल 46 डिग्री सेल्सियस होना इस बात का द्योतक है कि प्रचण्ड हो रही गर्मी में कैसे अपनी जान सुरक्षित रखी जाये। कस्बे में राहगीरों के लिये पानी की दिक्कत को देखते हुये पालिका प्रशासन ने नगर के पंद्रह प्रमुख स्थानों पर प्याऊ लगवाने की पहल की है। हालांकि कुछ इलाके पालिका क्षेत्र से बाहर भले ही हों लेकिन वे कस्बे के अहम् हिस्से होने के कारण वहां भी प्याऊ की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
हालांकि पिछले सालों में मई माह से ही प्याऊ लगवाने की परंपरा रही है लेकिन अबकी दफा रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और अप्रैल में ही पारे का लेबिल 44 डिग्री पर थिरकने के कारण पांच प्याऊ अप्रैल में ही शुरू करा दिये गये थे। इसके बाद पहली मई से दस और प्याऊ पालिका ने लगवा दिये हैं। पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया ने बताया है कि राहगीरों और बाजार के दुकानदारों के अलावा देहात से आने बाले लोगों को पानी के लिये भटकना न पड़े इसको ध्यान में रखते हुये मारकंडेयश्वर तिराहा, सागर चैकी, नया बस स्टैण्ड, पालिका कार्यालय के पास, पोस्ट ऑफिस घंटाघर, मानिक चैक झण्डा घर, सब्जीमंडी में डॉ. बलराम के पास, चंदकुआ चैराहा, नई स्टेट बैंक, खेरा चैराहा, पुराना बस स्टैण्ड, तहसील परिसर, पावर हाउस पशु अस्पताल के पास तथा महंतजी के बगीचे के पास प्याऊ लगवाये गये हैं ताकि लोग अपनी प्यास बुझा सकें। इधर, मारकंडेयश्वर तिराहे से आगे पालिका की सीमा नहीं होने के बाबजूद वहां भी हजारों की आबादी और व्यवसायिक प्रतिष्ठान, शिक्षण संस्थायें, सरकारी कार्यालय, मुंसिफ कोर्ट जैसे अहम् प्रतिष्ठान अवस्थित हैं। गल्ला मंडी में आने वाले किसान उस इलाके में खरीदारी आदि करने को भी निकलते हैं जिन्हें पानी के लिये भटकना पड़ता है लिहाजा कमअजकम पांच सात प्याऊ और नदीगांव रोड, उरई रोड पर खोले जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।







Leave a comment