जालौन। साइकिल जनजागरण यात्रा के छठे दिन सपाइयों ने नगर क्षेत्र में साइकिल चलाकर नगरवासियों को सरकार की उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी।
साइकिल जन जागरण यात्रा के छठे दिन पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीराम पाल ने वेलकम गेस्ट हाउस परिसर से हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया। इस दौरान साइकिल यात्रा के माध्यम से सपा कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के मुहल्ला खेडेराव, बापू सहाव, घुआताल, काशीनाथ, चुर्खीबाल में गली-गली भ्रमण किया गया। प्रत्येक मुहल्ले में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सपा नगर अध्यक्ष इकबाल मंसूरी, विधायक प्रतिनिधि दीपू त्रिपाठी, सभासद नफीस सिद्दीकी ने लोगों को सपा सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों एवं सरकार द्वारा आमजन के हितार्थ चलाई जा रही समाजवादी एम्बुलेंस सेवा, समाजवादी पेंशन योजना आदि सहित तमाम जनहितकारी योजनाओं से अवगत कराया। इसके अलावा वरिष्ठ सपा नेता मधुप्रकाश श्रीवास्तव, दीपू त्रिपाठी, सभासद नफीस सिद्दीकी, सोनू मंसूरी, बब्लू वर्मा, गजराज कुशवाहा, लाखन निरंजन, वंश गोपाल सोनी, लल्लन श्रीवास्तव, डॉ. वारिस, असलम अंसारी, इमरान मंसूरी, सफीक राईन, मंगली राईन, अजीत पाथरे, इंद्रजीत यादव, अफरोज राईन, डॉ. पप्पू मंसूरी, हफीज मंसूरी, रामेंद्र त्रिपाठी, जहरूल मंसूरी, मोंटू मिश्रा, राहुल यादव, जयप्रकाश जाटव, रामप्रकाश कुशवाहा, साजिद शाह आदि सहित लगभग आधा सैंकड़ा से अधिक कार्यकर्ताओं ने साइकिल चलाकर लोगों को सपा सरकार की नीतियों के बारे में अवगत कराया।






Leave a Reply